Reg No. 1180/2018 (Govt of H.P.)

जागरूकता अभियान

  • केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन करना तथा प्रचार प्रसार करना।
  • संयुक्त राष्ट्रसंघ विकास योजना, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, कपार्ट, नाबार्ड, मनरेगा और सिडवी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करना और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना।
  • राष्ट्रीय विकास एवं समाज सेवा कार्यक्रम परिवार कल्याण, पौधरोपण, पोलियों अभियान, परिवार नियोजन, जनसंख्या नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना और लोगों में जागरूकता पैदा करना।
  • बेरोजगार एवं दिव्यागों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने के लिए निःशुल्क शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना।
  • कृषि पैदावार को बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार के शिविर, प्रदर्शनी, प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करना।
  • भ्रष्टाचार के विरूद्ध लोगों में जागरूकता पैदा करना।
  • प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की मदद करना।
  • जाति प्रथा, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध जनजागरण एवं निवारण करना।